फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बेकाबू डीसीएम ने कई वाहनों की मारी टक्कर, आठ घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

सीबीगंज में मंगलवार देर रात हादसा, महिला समेत दो की हालत गंभीर
विज्ञापन

पहले टेंपो और फिर कार, बाइक व एक अन्य टेंपो में मारी टक्कर

बरेली। नेशनल हाईवे पर सीबीगंज के पास बेकाबू डीसीएम ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें महिला और एक युवक की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।
हादसा मंगलवार रात करीब दस बजे हुआ। दिल्ली की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने मथुरापुर में एक टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो में बैठीं खड्ऊआ सीबीगंज की रहने वाली कविता गोस्वामी पत्नी नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना के बाद चालक ने डीसीएम को और तेजी से भगाना शुरू कर दिया। करीब एक किलोमीटर आगे नंदौसी अड्डे पर सामने से आती कार में टक्कर मार दी। कार में सोया फैक्टरी मालिक शैलेंद्र कुमार बैठे थे। वह घर आ रहे थे। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन शैलेंद्र के ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान डीसीएम ने बाइक सवार संजय को चपेट में ले लिया। नंदौसी गांव निवासी संजय बाइक से घर जा रहे थे। डीसीएम की टक्कर से बाइक सड़क किनारे खंभे से टकराकर उसमें फंस गई। एक अन्य टेंपो भी चपेट में आ गया। टेंपो चला रहे मोहित और उसमें सवार दो लोगों के भी चोटें आईं। घटना के बाद चालक सड़क किनारे डीसीएम छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संजय और कविता को जिला अस्पताल भेजा है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें