आठवीं बालिका वाहिनी में चल रहे सीएटीसी92 कैंप का मंगलवार को समापन हुआ।
पांच दिवसीय एनसीसी गर्ल्स कैंप का समापन, विजेता हुईं सम्मानित
बरेली। 8वीं बालिका वाहिनी में चल रहे पांच दिवसीय सीएटीसी-92 एनीसीसी कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कैडेट्स को सम्मानित किया गया। कमान अधिकारी कर्नल राजेश साह ने कैडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान सिखाए गए अनुशासन को जीवन में अपनाने का सुझाव दिया।
मेजर श्वेता सिंह ने बताया कि दो दिन तक चली प्रतियोगिताओं के ड्रिल में बरेली कॉलेज की कृतिका पहले, दिव्यांशी दूसरे और रचना तीसरे स्थान पर रहीं। फायरिंग में बरेली कॉलेज की रचना पहले, आर्मी पब्लिक स्कूल की नंदिता दूसरे, खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं। मैप रीडिंग में बरेली कॉलेज की प्रतीक्षा पहले, आर्मी पब्लिक सकूल की सृष्टि जोशी दूसरे, विशप कोनराड की सृष्टि गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। शस्त्र प्रशिक्षण में आर्मी पब्लिक स्कूल की निधि अधिकारी पहले, बरेली कॉलेज की रिया दूसरे, केसीएमटी की ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। रस्साकशी में आर्मी पब्लिक स्कूल पहले, बरेली कॉलेज ए और बी कंपनी दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह का संचालन लेफ्टिनेंट बीनम सक्सेना ने किया। इस मौके पर सूबेदार मेजर गोविंद सिंह, कैप्टन जितेंद्र कौर साह, केयर टेकर कीर्ति सक्सेना, सीनियर जीसीआई कल्पना पांडेय, जीसीआई मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहीं।