बरेली जिले में रविवार तड़के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवक नवाबगंज का तो दूसरा शख्स बहेड़ी का निवासी था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नवाबगंज के गांव रिछौला निवासी 18 वर्ष जुबैर बाइक से लभेडा गांव गया था। वह रविवार सुबह घर वापस आ रहा था। गांव राजघाट के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना बहेड़ी के गांव परोई निवासी 55 वर्ष के जमील अहमद खेत पर पानी लगाकर घर आ रहे थे। तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया।