फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरेली के होटल में मिला लापता बीटेक का छात्र, पूछताछ में पुलिस को बताई यह वजह

Sun, 24 Dec 2023 12:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत का रहने वाला छात्र बरेली के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा है। वह 21 दिसंबर को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच कर छात्र को एक होटल से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के निजी स्कूल में पीलीभीत निवासी बीटेक का छात्र लापता हो गया था। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने छात्र को सेटेलाइट चौराहे के एक होटल से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी निवासी व्यापारी रोहिताश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र शोभित बरेली के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा है। वह रोजाना शहर के छतरी चौराहे पर अपना स्कूटर खड़ा कर बस से बरेली जाता-आता था। छात्र 21 दिसंबर को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह देर शाम तक नहीं लौटा। उसका फोन भी स्विच ऑफ जा रहा था। कुछ पता न चलने पर परिजन ने छात्र के मामले की जानकारी सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

ऐसे लगा छात्र का सुराग 
छात्र के फोन की अंतिम लोकेशन बरेली में फरीदपुर रोड पर स्थित उसके कॉलेज की आई। पुलिस ने कॉलेज के दोस्तों व अन्य लोगों से जानकारी की। छात्र का साथ में पढ़ने वाली छात्रा से कनेक्शन निकला। दोस्तों से सख्ती से पूछताछ की तो छात्र की सटीक जानकारी मिल गई। पुलिस ने बरेली के सेटेलाइट चौराहे पहुंचकर छात्र को एक होटल से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह बीटेक की परीक्षा में फेल हो गया था। पिता की डांट के डर से वह स्कूल से वापस घर नहीं लौटा। यहीं अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया था। इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि छात्र को सकुशल उसके घरवालों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें