फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश के लिए आज आखिरी मौका, सेमिनार कक्ष में जमा होंगे आवेदन

विज्ञापन
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो) - फोटो : Wiki
विज्ञापन

बरेली कॉलेज प्रवेश समिति ने जारी किया नोटिस

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने की कवायद शुरू कर दी गई है। बरेली कॉलेज प्रवेश समिति की ओर से नोटिस जारी कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ मेरिट के ऐसे विद्यार्थी जो किन्हीं वजहों से प्रवेश नहीं ले सके, उन्हें बृहस्पतिवार दोपहर बारह बजे तक का मौका दिया गया है। ये विद्यार्थी कॉलेज के सेमिनार कक्ष में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को पांचवीं मेरिट जारी की जानी थी, लेकिन छात्रों के हित को देखते हुए सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण कराया गया। साथ ही, उन विद्यार्थियों को मौका देने का निर्णय लिया गया, जो किन्हीं कारणों के चलते मेरिट इंडेक्स में शामिल होने के बावजूद प्रवेश नहीं ले सके हैं। ये विद्यार्थी बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक ही आवेदन कर सकें गे। उन्हें अपना आवेदन कॉलेज के सेमिनार कक्ष में जमा करना होगा। इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा। आवेदन करने वालों को मेरिट इंडेक्स के तहत ही प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
डॉ. सिंह ने बताया कि पहली मेरिट से अब तक चार मेरिट इंडेक्स जारी हो चुकी हैं। दोपहर बारह बजे तक आवेदन के सापेक्ष सीटें निर्धारित कर अतिरिक्त रिक्त सीटों को देखते हुए पांचवी मेरिट इंडेक्स जारी कर दी जाएगी। सभी विद्यार्थियों को चार सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ फीस जमा करनी होगी।

तीन कॉलेजों का परीक्षा परिणाम घोषित

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बुधवार को मून डिग्री कॉलेज धनौरा के बीबीए तृतीय सेमेस्टर, लैंडमार्क इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेकभनोलॉजी गिदौली अमरोहा के बीसीए प्रथम सेमेस्टर, सिरसा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेकभनोलॉजी बहेड़ी, रीजनल कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड रिसर्च बरेली का परिणाम घोषित किया है। इसके अतिरिक्त महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के बीसीए तृतीय सेमेस्टर का भी परिणाम जारी हुआ है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। ब्यूरो

चुनौती मूल्यांकन की आवेदन तिथि बढ़ी

बरेली। एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल, तृतीय प्रोफेशनल पार्ट-2 (मुख्य/पूरक) एवं एमडी/एमएस पाठ्यक्रम की आंतरिक और बाह्य परीक्षा वर्ष 2011 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से असहमत विद्यार्थी अब आठ सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर है। पूर्व में यह तिथि तीन सितंबर प्रस्तावित थी। तीन सौ रुपये प्रति प्रश्नपत्र शुल्क देना होगा। ब्यूरो

परीक्षा आवेदनों की खामियां 13 तक दूर करें कॉलेज

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड, एमएड, बीपीएड, एमएलएड, बीएससी, बीकॉम ऑनर्स, एमएससी के परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं। एलएलबी, एलएलएम, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, बीलिब, एमलिब के परीक्षा फार्म नौ सितंबर तक भरे जाने हैं। आवेदन के दौरान र्हुइं खामियों को दूर करने के लिए परीक्षा नियंत्रक ने महाविद्यालयों को 13 सितंबर तक का मौका दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें