बाघ के लौटने का इंतजार
ग्रामीणों का कहना है कि बाघ संपर्क मार्ग के किनारे डैम की पिचिंग की झाड़ियों में ही बैठा है। एक ओर पानी का लंबा रास्ता है तो दूसरी ओर आबादी। ऐसे में खतरा बरकरार है। वहीं वन विभाग बाघ के लौटने का इंतजार कर रहा है। टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है। ग्रामीणों को दूर रहने की हिदायत दी गई है।
बराही के रेंजर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को जागरूक कर दूर रहने की अपील की गई है। बाघ के लौटने का इंतजार किया जा रहा है।