फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा दुकान में भी हुआ लाखों का नुकसान, दीवारों में भी आई दरार

विज्ञापन
दुकान में आई दरार।
विज्ञापन
बड़ा बाजार की गली नवाबान में आग लगने का मामला
विज्ञापन

बरेली। गली नवाबान में पंकज ट्रेडर्स की पहली मंजिल पर चपेट में आए आलोक गुप्ता के अनूप ड्रग्स हाउस का रविवार को ताला खोला गया। इस दौरान वहां भी तमाम नुकसान की बात सामने आई। तमाम दवाएं भीगकर खराब हो चुकी थीं और दीवारों में भी दरार आ गई।
बता दें कि दिवाली की रात गली नवाबान में पंकज अरोड़ा के टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई थी। इसमें उनका करीब करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और उनकी पत्नी अलका की जलकर मौत हो गई थी। इसी भवन की पहली मंजिल पर सुरेश शर्मा नगर निवासी आलोक गुप्ता की दवा की थोक दुकान थी। रविवार को आलोक ने दुकान खोली तो सामने आया कि उसमें भी आग लगने के चलते काफी नुकसान हुआ है। दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाएं खराब हो गईं और वहां की दीवारों और लिंटर में भी दरार आ गई है। इसके चलते कभी भी वहां हादसा हो सकता है। आलोक गुप्ता की मदद में गली नवाबान के ही व्यापारी आगे आए हैं। उन लोगों ने अपनी खाली दुकानों में उन्हें कारोबार शुरू करने के लिए जगह देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरमैन की हालत में भी सुधार
सिलिंडर फटने के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल फायरमैन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एफएसओ संजीव यादव ने बताया कि अब उनकी स्थिति में सुधार है और वह खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें