फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से पीछा कर रहे होमगार्ड को पशु भरी पिकअप ने रौंदा

विज्ञापन
बदायूं रोड पर पशुओ से भरी पिकअप ने बुलेट सवार होमगार्ड को मारी टक्कर।
विज्ञापन

बदायूं रोड पर गांव खेड़ा के पास हुई घटना, होमगार्ड की हालत गंभीर
विज्ञापन

लोगों की भीड़ ने पिकअप ड्राइवर को पकड़ा, साथी फरार

बरेली। बदायूं रोड पर भमोरा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा के पास पशुओं से भरी पिकअप ने बाइक पर सवार होमगार्ड संजीव गुप्ता को रौंद दिया। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होमगार्ड बाइक से पीछा कर पिकअप को रुकवाने की कोशिश कर रहा था। मगर पुलिस का कहना है कि होमगार्ड खाना खाने जा रहा था।
शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बरेली-बदायूं मार्ग पर बदायूं की ओर से आ रही पिकअप ने बुलेट बाइक पर सवार होमगार्ड संजीव गुप्ता को पीछे से रौंद दिया। संजीव मूलरूप से भमोरा के गांव सैदपुर के निवासी हैं और करगैना में रहकर ड्यूटी कर रहे थे। हादसे के बाद पिकअप लेकर भागने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया लेकिन उसकी साथी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना भमोरा की पुलिस ने होमगार्ड को उपचार के लिए शहर भेजकर सिटी स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक होमगार्ड का एक हाथ टूट गया है और सिर में भी चोटें आई हैं। पिकअप में आठ पशु भरे मिले। उसके ड्राइवर देवरनिया निवासी मोहम्मद शानू ने बताया कि वह ये पशु बदायूं में अलापुर की बाजार से खरीदकर लाया था।

घटनास्थल से तीन किमी दूर थी होमगार्ड की ड्यूटी

होमगार्ड संजीव की घटनास्थल पर मौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं। एसओ भमोरा विक्रम सिंह का कहना है कि शनिवार को होमगार्ड की ड्यूटी आंवला रोड स्थित भमोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगी थी जो घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड दोपहर में बदायूं रोड के रम्पुरा मोड़ स्थित ढाबा पर खाना खाने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि होमगार्ड बुलेट बाइक से पिकअप का पीछा करके उसे रुकवाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पिकअप चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें