फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से किसान की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
खेतल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बरेली/आंवला। भमोरा के गांव घिलौरा में गोली लगने से किसान खेतल की मौत के मामले में हत्या और एससी-एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी शानू ठाकुर को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घिलौरा गांव में रहने वाले रामस्वरूप शुक्रवार को नया ट्रैक्टर खरीदकर लाए थे। शाम करीब साढ़े बजे वहां मिठाई बांटी जा रही थी। मोहल्ले में ही रहने वाले 65 वर्षीय खेतल भी वहां खड़े थे। इसी बीच शराब के नशे में शानू ठाकुर ने तमंचे से फायर किया तो गोली खेतल के सीने में जा लगी। परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ भमोरा विक्रम सिंह ने बताया कि खेतल की पत्नी शांति की तहरीर पर शानू के खिलाफ थाना भमोरा में हत्या और एससी-एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पोस्टमार्टम हाउस पर खेतल के परिजन ने बताया कि आरोपी शानू शुक्रवार शाम से ही तमंचा लेकर घूम रहा था। पहले वह शाम करीब सवा सात बजे रामस्वरूप के घर के पास पहुंचा और तमंचा निकाला मगर उन लोगों ने डांटकर भगा दिया। करीब 15 मिनट बाद वह दोबारा तमंचा लेकर पहुंच गया। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही गोली चला दी जो खेतल के सीने में लगी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें