फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेले बुजुर्ग का फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए किया मना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घर में अकेले रह रहे वृद्ध का शव फंदे पर लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के आरए बाजार कॉलोनी के तोपखाना इलाके के निवासी मैग डोआल वॉल्टर का शव शुक्रवार दोपहर कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मैग डोआल पत्नी के साथ रहते थे। दो दिन पहले वह पत्नी को दिल्ली में बेटे के पास छोड़ आए थे। शुक्रवार को काफी देर तक मैग के बाहर न आने और दरवाजा खुला होने पर एक पड़ोसी ने कैंट पुलिस को सूचना दी। पुलिस अंदर पहुंची तो मैग का शव कमरे में फंदे से लटका था। परिजन को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मैग वॉल्टर की मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर मैग की पत्नी बेटे के साथ बरेली पहुंचीं। पुलिस के मुताबिक परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। मैग डोआल वॉल्टर कुछ साल पहले डॉ. विमल के नाम से जाने जाते थे। धर्मपरिवर्तन करने के बाद उन्होंने अपना नाम मैग डोआल वॉल्टर रख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें