समिति होगी गठित
उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल संचालक किसी निजी वाहन का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकेंगे। डीआईओएस देवकी सिंह ने कहा कि स्कूलों में परिवहन सुरक्षा के लिए समिति गठित की जाएगी। यह स्कूली वाहनों से जुड़े हर पहलू पर निगरानी रखेगी।
निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भी अपना पक्ष रखा। इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने संचालन किया। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता, पीयूष कुमार आदि मौजूद रहे।
स्कूल वाहनों की होगी चेकिंग
अनधिकृत स्कूल वाहनों की धरपकड़ के लिए बृहस्पतिवार से चार दिन तक मंडल के चारों जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के आदेश पर बुधवार को आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने 14 अधिकारियों की चार टीमें गठित की हैं।
पिछले दिनों बदायूं में स्कूल बस और वैन की भिड़ंत में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। स्कूल वाहनों से हादसे न हों, इसके लिए अनधिकृत वाहनों पर अंकुश लगाने की तैयारी है। बृहस्पतिवार को बरेली में एआरटीओ जेपी गुप्ता के नेतृत्व में यात्रीकर अधिकारी मुन्ना लाल, बदायूं के रमेश चंद्र प्रजापति, शाहजहांपुर के होरीलाल वर्मा अभियान चलाएंगे।