बदायूं में एआरटीओ के निर्देशन में चलेगा अभियान
एक दिसंबर शुक्रवार को बदायूं में एआरटीओ बदायूं अंबरीश कुमार के निर्देशन में अभियान चलाया जाएगा। टीम में बदायूं के यात्रीकर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति और बरेली के मुन्ना लाल रहेंगे। दो दिसंबर को पीलीभीत में एआरटीओ पीलीभीत वीरेंद्र सिंह, यात्रीकर अधिकारी वर्डिस चतुर्वेदी और शाहजहांपुर के यात्रीकर अधिकारी होरीलाल शामिल रहेंगे।
चार दिसंबर को शाहजहांपुर में अभियान चलाया जाएगा। टीम में शाहजहांपुर के एआरटीओ एसबी पांडेय, यात्रीकर अधिकारी होरी लाल, बरेली के यात्रीकर अधिकारी आरिफ खां और मुन्ना लाल शामिल रहेंगे। चेकिंग अभियान सुबह सात से दोपहर बाद चार बजे तक चलाया जाएगा।
बिना मान्यता के चल रहे कई स्कूल
बरेली जिले में कई स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। इनमें से कुछ तो विभाग की सूची में भी शामिल नहीं हैं। कई बार अधिकारियों ने मान्यता के लिए संचालकों पर दबाव बनाया तो उन्हें नेताजी का रौब दिखाया गया। ऐसे स्कूल संचालकों को कई बार विभाग की ओर से नोटिस भी दिया जा चुका है, लेकिन इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया।
पिछले माह भी 17 स्कूल संचालकों को नोटिस थमाया गया है। तय समय में जवाब न देने पर बीएसए ने एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन धीरे-धीरे समय गुजरता गया और सब सामान्य हो गया। कार्रवाई के नाम पर विभाग ने सिर्फ औपचारिकता निभाई है।
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि स्कूलों को नोटिस दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को नई सूची बनाने के लिए कहा गया है। ऐसे में कई स्कूल, जो अब तक विभाग के संज्ञान में नहीं हैं, उनकी भी जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।