फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कर्मचारी से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर किया कार्य बहिष्कार 

Mon, 18 Oct 2021 05:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

छात्रों ने शटर गेट, कुर्सियां और मेज तोड़ दी। प्राचार्य की कुर्सी कार्यालय से बाहर मैदान में लाकर रख दी। उधर, चीफ प्रॉक्टर ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो) - फोटो : Wiki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कॉलेज में करीब पांच दिन पहले फीस काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी से मारपीट प्रकरण में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज न होने पर सोमवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। प्रवेश के फॉर्म और फीस आदि जमा न करने के निर्णय पर एबीवीपी छात्र नेताओं ने विरोध जताते हुए उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने शटर गेट, कुर्सियां और मेज तोड़ दी। प्राचार्य की कुर्सी कार्यालय से बाहर मैदान में लाकर रख दी। उधर, चीफ प्रॉक्टर ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की। मौके पर तीन थाना के सीओ, एएसपी, एसएचओ आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

चीफ प्रॉक्टर ने मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर देने की बात कही। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया है। एसएसपी ने प्राचार्य को मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। 21 को फॉर्म जमा होंगे। 22 को शिक्षक संघ, कर्मचारी बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें