प्रेमनगर में बुधवार को एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिता द्वारा डाटे जाने पर गुस्सा हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पुहंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चन्द्रपुरी कॉलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय विवेक निजी डिग्री कॉलेज में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। बुधवार को उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे पिता नंद किशोर ने उसे जल्दी नहाने की बात कहते हुए डांट दिया था। इसके बाद वह छत पर चला गया और वहां रसोई में मां की चुनरी बांधकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।