रामनगर चौकी प्रभारी भी हो चुके हैं निलंबित
इससे पहले आंवला क्षेत्र में जमीन के विवाद में एक पक्षीय कार्रवाई करने के आरोप में एसएसपी ने रामनगर चौकी प्रभारी पवन कुमार को निलंबित किया था। चौकी प्रभारी ने एक किसान की जमीन पर दूसरे का कब्जा करा दिया था। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। इसके बाद दरोगा पर कार्रवाई की गई।