फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने किया बड़ा फेरबदल, 23 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

Fri, 16 Aug 2024 04:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

एसएसपी अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार रात 23 दरोगाओं के ट्रांसफर कर दिए। पुलिस लाइन में तैनात अधिकांश दरोगाओं को चौकियों की जिम्मेदारी दी है। शहर की प्रमुख चाैकियों पर भी दरोगा तैनात किए हैं। 

विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने निलंबन और लाइन हाजिर करने की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद खाली हुई शहर की प्रमुख चौकियों पर प्रभारियों की तैनाती कर दी है। इससे कुल 23 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला है। 

विज्ञापन


कोतवाली की मठ चौकी के प्रभारी सुभाष कुमार को कुतुबखाना चौकी प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से वेद सिंह को प्रभारी चौकी मठ बनाया गया है। प्रेमनगर की चौकी कानूनगोयान के प्रभारी राहुल शर्मा को प्रभारी चौकी चौराहा चौकी बनाया गया है। 

Bareilly News: स्वतंत्रता दिवस पर 10 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित, एसटीएफ इंस्पेक्टर को वीरता पदक
विज्ञापन


चौकी चौराहा प्रभारी प्रवीण कुमार कटियार लंबे समय से मेडिकल पर हैं, उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। प्रभारी चौकी सिविल लाइन थाना कोतवाली से नेपाल सिंह को प्रभारी चौकी बिहारीपुर बनाया गया है। पुलिस लाइन से पुष्पेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी सिविल लाइन बनाया गया है।

प्रेमनगर की अशरफ खां छावनी चौकी के प्रभारी आनंद प्रकाश को प्रभारी जिला अस्पताल चौकी थाना कोतवाली बनाया गया है। प्रभारी चौकी जिला अस्पताल से अशोक कुमार को प्रभारी चौकी अशरफ खां छावनी बनाया गया है। 

Trending Videos

इनके कार्य क्षेत्र बदले 
पुलिस लाइन से जगदीश चंद्र जोशी को प्रभारी चौकी आवास विकास थाना प्रेमनगर बनाया गया है। संजीव कुमार त्यागी प्रभारी चौकी आवास विकास को थाना भोजीपुरा भेजा गया है। पुलिस लाइन से एसआई कृपाल सिंह को प्रभारी चौकी कानूनगोयान थाना प्रेमनगर भेजा है। 

मोहित चौधरी प्रभारी चौकी कस्बा आंवला को प्रभारी चौकी नकटिया थाना कैंट बनाया गया है। एंटी गो तस्करी सेल से बलवीर सिंह को प्रभारी चौकी कस्बा आंवला बनाया गया है। पुलिस लाइन से हरवीर सिंह को प्रभारी चौकी बभिया थाना कैंट बनाया गया है। प्रभारी चौकी बभिया से सचिन कुमार को जनसुनवाई अधिकारी थाना कैंट बनाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बदले गए दरोगा 
पुलिस लाइन से एसआई विनय कुमार को प्रभारी चौकी सराय बनाया गया है। प्रभारी चौकी कुआडांडा थाना भुता से चंद्रवीर को प्रभारी चौकी करगैना थाना सुभाषनगर बनाया गया है। पुलिस लाइन से रामवीर सिंह को प्रभारी चौकी कुआडांडा थाना भुता बनाया है। पुलिस लाइन से महेशपाल सिंह को प्रभारी चौकी देवरनियां थाना फरीदपुर बनाया गया है। 

पुलिस लाइन से आदित्य सिंह को प्रभारी चौकी सुभाषनगर बनाया गया है। पुलिस लाइन के विजय बहादुर सिंह को थाना भोजीपुरा भेजा है। पुलिस लाइन से राजबहादुर सिंह को थाना सुभाषनगर भेजा है। दरोगा कमलवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें