फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान गांव-गांव लोगों को कर रहे तिरंगा लगाने को प्रेरित

विज्ञापन
तिरंगा जागरूकता रैली निकलते एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी गदनियां की तरफ से साइकिलों से तिरंगा जागरूकता रैली निकाली जा रही है। इसी में एसएसबी अधिकारियों और जवानों ने आसपास के कई गांवों में साइकिलों से जाकर घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एसएसबी कमानडेंट पराग सरकार के निर्देश पर डिप्टी कमानडेंट नीरज कुमार सिंह, मोनी मोहन सिंह, दीपक यादव द्वारा एसएसबी जवानों के साथ गांवों में साइकिल रैली निकाल रहे हैं। इसी में महंगापुर, बरेली फार्म, गदनियां आदि गांवों में साइकिलों से जाकर जवानों ने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही तिरंगा के बारे में जागरूकता फैलाते हुए भारत के नागरिक होने का फर्ज अदा करने की बात कही गई। इस दौरान भारी संख्या में एसएसबी के जवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें