फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को झटका: यहां जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी की जीत, नहीं चला 'कमल' का जादू

Fri, 08 Sep 2023 03:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा नेता की पत्नी जसविंदर कौर ने भाजपा समर्थित शिल्पी चौधरी को हरा दिया है। सपा समर्थित प्रत्याशी जसविंदर कौर ने 8611 वोट प्राप्त कर जीत का परचम लहराया है। 
विज्ञापन
परिजनों के साथ विजयी प्रत्याशी जसविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बहेड़ी के वार्ड-16 जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी जसविंदर कौर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा समर्थित शिल्पी चौधरी को 1258 वोटों से हराया। शुक्रवार दोपहर को उपचुनाव के नतीजों की घोषणा की गई। 

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी जसविंदर कौर ने 8611 वोट प्राप्त कर जीत का परचम लहराया। उनकी प्रतिदंदी भाजपा समर्थित शिल्पी चौधरी को 7353 वोट मिले। इस तरह जसविंदर ने 1258 वोटों से जीत हासिल की। निर्दलीय प्रत्याशी दीक्षा गंगवार को 3964 वोट मिले, जबकि कलावती मौर्य के खाते में 1163 वोट आए। 

ये भी पढ़ें- UP: कैफे की आड़ में ब्लैकमेलिंग का धंधा, होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में सामने आया सरगना युवती का नाम
विज्ञापन

 

बुधवार को हुआ था मतदान 

वार्ड-16 के जिला पंचायत सदस्य की रिक्त सीट पर बुधवार को उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में 34 मतदान केंद्रों पर 56.6 फीसदी मतदान हुआ था। करीब 21,700 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह सात बजे से शुरू हुई। दोपहर तक चुनाव नतीजे घोषित कर दिए। 

सपा महासचिव बोले- धनबल हारा

बहेड़ी से विधायक एवं सपा महासचिव अताउर रहमान ने जसविंदर कौर को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव मे धनबल हारा है। पूरे चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने के लिए भाजपा की पूरी लॉबी जुट गई थी, लेकिन जनता जनार्दन का धन्यवाद जिन्होंने सपा नेता की पत्नी को विजय का आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिलौआ में भगवान दास जीते 

विकासखंड भुता की ग्राम पंचायत बिलौआ में हुए प्रधान के उपचुनाव में भगवान दास 545 वोट पाकर विजय घोषित हुए। गुलाब सिंह 495 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। ज्योति 307 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रही। बाबूराम चौथे नंबर पर रहे। इन्हें 62 मत मिले। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें