फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की खुली खिड़की से टूटा सिग्नल, रेल यातायात प्रभावित

विज्ञापन
टूटा पड़ा सिग्नल।
विज्ञापन
कॉशन देकर गुजारी गई ट्रेनें, सात ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब सात बजे बरेली से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के वैगन की खुली खिड़की से टकराकर डाउन लाइन पर इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल टूट गया। इस वजह से एक्सप्रेस सहित करीब आधा दर्जन मालगाड़ियों को कॉशन देकर लूप लाइन से निकाला गया।
विज्ञापन

बिलपुर स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ के मुताबिक, रविवार सुबह सात बजे बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी के एक वैगन की खिड़की खुली होने की वजह से डाउन लाइन पर लगा मेन लाइन का इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल टूट गया। कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद बरेली से पहुंची टेक्निकल टीम ने करीब छह घंटे में टूटे हुए सिग्नल को मरम्मत कर फिर से सुचारु किया। तब जाकर ट्रेनों को मेन लाइन से निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें