फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल तक करता रहा युवती का शारीरिक शोषण, शादी किसी और से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती को घर से भगाकर ले जाने के बाद छह साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और फिर दूसरी युवती से शादी कर ली। युवती की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुभाषनगर इलाके की पीड़िता के मुताबिक उसके पड़ोस में रहने वाला गुड्डू कश्यप 2016 में उसे प्रेमजाल में फंसाकर घर से भगा ले गया था। उसने उससे शादी करने का वादा किया था। गुड्रू छह साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। वह तीन बार गर्भवती हुई लेकिन हर बार उसका गर्भपात करवा दिया। गुड्डू कई-कई दिन उसे छोड़कर चला जाता था। पूछने पर काम का बहाना बना देता था।
युवती का कहना है कि गुड्डू के परिवार वालों को सबकुछ पता था, इसके बावजूद उन्होंने उसकी कहीं और शादी करा दी। 10 अगस्त को जब वह गुड्डू के घर गई तो वहां उसकी पत्नी मिली। इसके बाद युवती ने गुड्डू पर शादी के नाम पर धोखा देते हुये दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना सुभाषनगर में शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी गुड्डू कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म करने के साथ अप्राकृतकि संबंध और गर्भपात कराने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें