15 अक्तूबर के बाद विलंब शुल्क से छात्रों को राहत दिलाने पर बनी सहमति
बरेली। बरेली कॉलेज में परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मंगलवार को दूसरी मेरिट इंडेक्स जारी हुई है। प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से जारी कैलेंडर के अनुसार अवकाश है मगर 15 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रवेश से जुड़े सभी कर्मचारी और शिक्षक कॉलेज आएंगे।
एमएससी बॉटनी में जनरल ओपन की 143.159 से 144.927, ईडब्ल्यूएस की 135.587 से 141.699, ओबीसी ओपन की 142.571 से 142.778 है। एमए इंग्लिश में जनरल ओपन 99.833 से 102.286, ओबीसी ओपन की 98.167 से 99.167, ओबीसी महिला की 96.866 से 97.778 है। एमकॉम में जनरल ओपन की 61.050 से 62.222, महिला की 57.429 से 60.800, ओबीसी ओपन की 56.250 से 61.050, महिला की 54.700 से 56.000, डीएफ की 48.800 से 53.050, एससी ओपन की 49.050 से 59.750, महिला की 46.000 से 48.250 है। समाजशास्त्र में जनरल महिला की 96.833 से 99.763, ओबीसी ओपन की 103.316 से 104.917, महिला की 102.634 से 103.313, नॉन स्ट्रीम 49.000 से 51.152, एससी ओपन 90.000 से 51.152, महिला की 88.000 से 89.486, नॉन स्ट्रीम की 43.800 से 45.889 है।
फिजिक्स में जनरल महिला की 134.279, ईडब्ल्यूएस 133.342 से 136.569, ओबीसी ओपन की 133.063 से 133.408, एससी ओपन की 130.143, महिला की 123.588 है। जूलोजी में जनरल ओपन की 137.857 से 139.445, महिला की 136.603 से 136.809, ईडब्ल्यूएस की 125.467 से 133.159, ओबीसी ओपन की 134.540 से 136.236, एससी ओपन की 134.302 है। पॉलिटिकल साइंस में जनरल ओपन की 105.750 से 112.583, ओबीसी ओपन की 103.531 से 105.670, महिला की 100.583 से 101.219, एससी ओपन की 95.278, महिला की 90.520 से 94.000, नॉन स्ट्रीम की 49.248 है।