पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बरेली। एक मौलाना ने नौ साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देगा। बच्चा जब घर पहुंचा तो उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए। पूछने पर बच्चे ने घटना के बारे में बता दिया। इसके बाद परिजन ने थाने जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर झेल भेज दिया है।
बारादरी इलाके का रहने वाला नौ साल का बच्चा जगतपुर के कोट मोहल्ले में मौलाना मोहम्मद गुल हसन से कोचिंग पढ़ता है। सोमवार दोपहर वह कोचिंग पढ़ने मौलाना के घर गया तो उसने डरा धमकाकर बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसे और उसके परिवार वालों को जान से मार देगा। डरा सहमा बच्चा घर पहुंचा। कपड़ों पर खून लगा देख मां-बाप ने उससे पूछा तो बच्चे ने सारी घटना बता दी। घटना सुनकर मां-बाप दंग रह गए। वे बच्चे को लेकर बारादरी थाने गए। पुलिस को सारी बात बताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल मौलाना मोहम्मद गुल को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को मौलाना को जेल भेज दिया गया। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि बच्चे का मेडिकल कराया गया है।