फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा की फाइनेंसियल कमेटी के चेयरमैन बने संतोष गंगवार

विज्ञापन
संतोष गंगवार
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने दी नई जिम्मेदारी

बरेली। केंद्र सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बरेली के सांसद संतोष गंगवार को लोकसभा की फाइनेंसियल कमेटी (पब्लिक अंडरटेकिंग) का चेयरमैन बनाया है। यह कमेटी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के वित्तीय लेखा-जोखा की निगरानी करती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोकसभा के ज्वाइंट सेक्रेटरी आरसी तिवारी ने पत्र जारी कर सांसद संतोष गंगवार को इस कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने की घोषणा की। वह भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम कोल इंडिया लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भेल इंडिया, भारत पेट्रोलियम और ओएनजीसी समेत सरकारी संस्थानों के आय-व्यय की निगरानी करेंगे। यह कमेटी देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी उद्यमों की निगरानी और मॉनीटरिंग करके संसद को अपनी रिपोर्ट देगी। संतोष गंगवार ने बताया कि रविवार शाम को वह दिल्ली रवाना होेंगे। सोमवार को जिम्मेदारी संभाल लेंगे। कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर शुक्रवार को भारत सेवा ट्रस्ट कार्यालय में खुशी का माहौल रहा। भाजपा नेता ललित अवस्थी, गुलशन आनंद, आदेश प्रताप सिंह, रमेश जैन आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें