फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव: एनसीसी कैडेट्स ने महापुरुषों की प्रतिमाएं चमकाईं

विज्ञापन
कैंट स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के साथ बिशप कानराड आठवीं गर्ल्स बटालियन के कैडेट्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, लाल बहादुर शास्त्री समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमा साफ की

बरेली। अमृत महोत्सव के तहत एनसीसी कैडेट्स ने महापुरुषों के प्रतिमा और आसपास के स्थान की सफाई की। महापुरुषों के बारे में लोगों को जानकारी देकर आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया। 8 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमरजीत बासदेव ने एनसीसी के एएनओ को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बीनम सक्सेना ने बताया कि उनकी कंपनी के कैडेट्स ने गांधी उद्यान स्थित महात्मा गांधी और बरेली कॉलेज की दूसरी कंपनी ने लेफ्टिनेंट वंदना शर्मा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की सफाई की। आर्मी पब्लिक स्कूल की कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट विनीता के निर्देशन में लाल बहादुर शास्त्री और जीजीआईसी के कै डेट़्स ने पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल, बिशप कोनराड स्कूल के कैडेट्स ने कैप्टन जितेंद्र कौर के निर्देशन में कारगिल चौक को साफ किया। कैडेट्स ने महापुरुषों की प्रतिमा स्थल के आसपास रहने वालों को भी उनकी सफाई के प्रति जागरूक रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें