तनवीर खां के करीबी हैं राजेश
नोएडा के रहने वाले राजेश कश्यप सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए भी टिकट मांगा था। शाहजहांपुर से राजेश कश्यप के अलावा उपेंद्र पाल सिंह और कमल किशोर कठेरिया ने भी टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। तीनों नेताओं के नाम बंद लिफाफे में पार्टी हाईकमान को भेजे गए थे। आखिर में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राजेश कश्यप पर भरोसा जताया। दूसरी सूची में उनका नाम का एलान कर दिया।
दो बार के विधायक रह चुके हैं नीरज मौर्य
सपा ने आंवला लोकसभा सीट से नीरज मौर्य को प्रत्याशी घोषित कर जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया है। नीरज शाहजहांपुर के जलालाबाद के रहने वाले हैं। वह 2007 और 2012 में बसपा से विधायक बने थे। 2017 में भी बसपा के टिकट पर जलालाबाद से चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। 2022 के चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए। सपा ने लोकसभा चुनाव में उन पर भरोसा जताया है।