फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गो तस्कर के इशारे पर तस्लीम ने की थी सैफ की हत्या, परिवार ने लगाया आरोप

Mon, 19 Feb 2024 03:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर के भूरे खां गौटिया निवासी सैफ की हत्या के मामले में परिजनों ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सैफ की हत्या गो तस्कर के इशारे पर की गई है। पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
मोहम्मद सैफ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर के भूरे खां गौटिया निवासी सैफ उर्फ मुन्ना की अपहरण के बाद हरदोई में गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी तस्लीम को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी तस्लीम के बयान के आधार पर पुलिस ने फिलहाल उसी को आरोपी माना है, जबकि परिवार के लोगों ने गो तस्कर और उसके साथियों के भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सैफ की मां जाकिरा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया कि फरीदपुर कस्बा निवासी व्यक्ति गो तस्कर है। सैफ की हत्या की साजिश भी उसी ने रची थी। सैफ के अपहरण के बाद उसने साथियों के साथ मिलकर सैफ के परिजनों को धमकी भी दी थी। पुलिस को सूचना दी तो वे फरार हो गए थे। सैफ की मां ने पुलिस से गो तस्कर और उसके साथियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। गांव में आखिरी बार सैफ को उसी गो तस्कर के साथ देखे जाने की चर्चा है। 

तो क्या सुपारी देकर कराई गई सैफ की हत्या 
अपहरण के तुरंत बाद सैफ की हत्या कर दी गई। इसके बाद भी फोन कर परिजनों से फिरौती मांगी गई। इससे ऐसा लगता है कि तस्लीम का मकसद सैफ की हत्या करना ही था। परिजनों की बात से लग रहा है कि सैफ की हत्या सुपारी देकर कराई गई होगी। हत्या के बाद खुद उसके परिजनों को फोन कर फिरौती मांगना घटना को दूसरा मोड़ देने जैसा लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामसेवक का कहना है कि तस्लीम ने बताया है कि उसने फिरौती के लिए अकेले ही अपहरण और हत्या की थी। हालांकि, पुलिस को लगता है कि और लोग भी इसमें शामिल रहे होंगे। फिरौती मिलने से पहले ही हत्या किए जाने से भी मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें