फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम लड़के की हिंदू लड़की से शादी पर बवाल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हिंदू संगठनों के बीच वायरल हुआ शादी का कार्ड, शादी समारोह में पहुंचे
विज्ञापन

दिन भर रुकी रहीं शादी की रस्में, हंगामे के बाद लड़का पक्ष हुआ गायब
बरेली। सोशल मीडिया पर शनिवार को मुस्लिम लड़के की हिंदू लड़की से शादी का एक कार्ड वायरल होने के बाद हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए। वे लोग कैंट में विवाह स्थल पर पहुंचे तो पता चला कि दोनों के परिजन भी शादी के लिए राजी हैं। इसके बाद भी हिंदू संगठन की तरफ से कैंट थाने में लड़का पक्ष के खिलाफ तहरीर दे दी गई। इसके चलते लड़का पक्ष वहां से गायब हो गया।
कैंट क्षेत्र में रहने वाली युवती शिक्षिका है और शिक्षक से ही प्रेम विवाह कर रही है। युवती हिंदू और युवक मुस्लिम है लेकिन उनके परिवार रजामंद हैं इसलिए रविवार को नकटिया स्थित बरातघर में शादी का दिन तय किया गया। शादी के कार्ड भी बांटे गए, जिस पर दोनों के नाम लिखे थे। यह कार्ड रविवार को हिंदू संगठनों के बीच वायरल हुआ तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। पहले तो वे लोग कैंट थाने पहुंचे और फिर एसएसपी को फोन करके सूचना दी। कैंट पुलिस के साथ ही कुछ लोग मौके पर भी पहुंच गए। मगर पुलिस ने जब दोनों पक्षों की सहमति देखी तो कार्रवाई से इनकार दिया। मगर इस हंगामे से घबराकर लड़का पक्ष गायब हो गया।
विज्ञापन

थानों में घंटों चली पंचायत
पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने थाने में हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि लड़का मुस्लिम है फिर भी कार्ड में हिंदू जैसा नाम लिखाया है। वहीं लड़की पक्ष पुलिस को अपनी सफाई देने में लगा था कि उन्हें इस शादी से कोई ऐतराज नहीं है। इसके चलते पूरे दिन शादी की रस्में भी रुकी रहीं। इस बीच करणी सेना के राहुल सिंह ने लड़का पक्ष के खिलाफ थाना कैंट में तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि उन्हें जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लड़का और लड़की पक्ष शादी के लिए तैयार हैं।
दूसरी जगह हुई शादी
बताया जाता है कि हंगामा के बाद बरातघर मालिक ने भी अपने यहां आयोजन कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात किसी अन्य स्थान पर उनकी शादी कराई गई।
धर्मपरिवर्तन कराकर युवती का निकाह कराने का आरोप
बहेड़ी। कस्बे में रहने वाली एक युवती के परिजन ने मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के युवक पर उसे अगवा कर जबरन धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा है। इसी बीच युवती का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी मर्जी से धर्मपरिवर्तन कर निकाह करने की बात कही है।
प्रेम संबंधों के चलते कस्बे की एक युवती पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई। इस पर युवती के परिजन ने पुलिस को उसका अपहरण किए जाने की तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। थाने में युवती ने दावा किया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से उसने धर्मपरिवर्तन करके निकाह कर लिया है। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल कराने और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए बरेली भेज दिया है। इसी बीच युवती का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से निकाह करने की बात कह रही है। साथ ही युवती ने अपने पिता, भाइयों और रिश्तेदारों से जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

वहीं, युवती के भाइयों का कहना है कि उसे डरा धमकाकर उसकी वीडियो बनाकर वायरल की गई है। उसका निकाह भी जबरन कराया गया है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट जो भी आदेश देगी, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें