ये हैं अहर्ताएं
संविदा चालक के लिए कक्षा आठ पास होना आवश्यक है। उसके पास कम से कम दो साल पुराना वैध हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। लंबाई कम से कम पांच फुट तीन इंच होनी चाहिए। आवेदन के साथ पूरा नाम और पता, माता-पिता का नाम, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, ड्राइविंग लाइसेंस की छायाप्रति देना अनिवार्य होगा।
वेतन और प्रोत्साहन
संविदा चालक के लिए माह में 22 दिन ड्यूटी और पांच हजार किमी पूरे करने पर तीन हजार रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा चालक को न्यूनतम 12450 रुपये वेतन और रात्रि भत्ता का भुगतान अलग से दिया जाएगा।
सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि बरेली रीजन को कम से कम 450 चालकों की जरूरत है। संविदा पर भर्ती के लिए डिपो और तहसील मुख्यालय स्तर के बस स्टैंडों पर कैंप लगाने का आदेश दिया गया है। जून के अंत तक कम से कम 125 चालकों की भर्ती का लक्ष्य है। चारों एआरएम को जिम्मेदारी दी गई है।
रोडवेज को दो माह में 125 और नई बसें मिलेंगी
रीजन के चारों डिपो में अब पुरानी बसों की संख्या महज 15 फीसदी के करीब है। रीजन को लगभग हर माह 25 नई बसें मिल रही हैं। दो माह में 215 और नई बसें मिलनी हैं। इनमें 25 बसें जून के अंत तक मिल जाएंगी। मुख्यालय स्तर से लगातार नई बसों का आवंटन किया जा रहा है।