फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने छीना वृद्धा का पर्स, आईजी ने कार से घर भिजवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर के कस्बा कांट की रहने वाली 90 वर्षीय गीता देवी का उचक्कों ने पर्स छीन लिया। वह किसी की मदद से शिकायत लेकर आईजी रमित शर्मा के कार्यालय पहुंचीं। आईजी ने गीता देवी को दो हजार रुपये दिए और सिपाही के साथ कार से घर भिजवाया। साथ ही बारादरी पुलिस को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गीता देवी बुधवार दोपहर किसी काम से बरेली आईं थीं। कमजोरी के कारण गीता देवी छड़ी के सहारे चलती हैं। सेटेलाइट पर बस से उतरने के दौरान उनकी छड़ी गिर गई। वह झुककर छड़ी उठाने लगीं तभी एक उचक्का उनका पर्स छीनकर भाग निकला। पर्स में दो हजार रुपये और कुछ कागजात थे। निराश होकर गीता देवी वहीं बैठकर रोने लगीं। इसी बीच वहां से गुजरे एक राहगीर ने उन्हें आईजी कार्यालय पहुंचा दिया। बुजुर्ग गीता देवी इस घटना से इतना बदहवास हो गईं कि आईजी को पूरी बात भी नहीं समझा सकीं। उनकी स्थिति को देखकर आईजी ने अपने पास से दो हजार रुपये दिए और कार मंगाकर एक सिपाही के साथ घर भिजवाया। साथ ही बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक को सेटेलाइट के सीसीटीवी कैमरों की जांच करके उचक्के को ढूंढकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें