फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अक्तूबर से सप्ताह में तीन दिन चलेंगी 18 पूजा स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे दशहरा, दिवाली और छठ पर 18 पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इनका किराया सामान्य ट्रेनों की तरह ही होगा। ट्रेनें 11 अक्तूबर से चलेंगी। हालांकि रेलवे ने इन ट्रेनों में अभी रिजर्वेशन शुरू नहीं किए हैं।
विज्ञापन

रेलवे 11 अक्टूबर से बठिंडा-वाराणसी एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी-वाराणसी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस, आनंद-सहरसा एक्सप्रेस, आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस, दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस, आनंद विहार-मुजफ्फर एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चलाएगा। रेलवे हर साल त्योहारों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाता है। 2020 में कोरोना संक्रमण होने की वजह से पूजा स्पेशल ट्रेनें नहीं चल सकी थीं, लेकिन इस बार रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की पूरी तैयारी कर ली है। इन ट्रेनों में यात्रियों को आसानी से रिजर्वेशन मिल जाता है। दूसरी ओर इज्जतनगर रेल मंडल भी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। यह सभी ट्रेेनें छठ पूजा तक चलेंगी।
दादर और महाकाल एक्सप्रेस में लगेंगे उत्कृष्ट कोच
बरेली। मुरादाबाद मंडल बरेली-दादर लोकमान्य टर्मिनस और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस में उत्कृष्ट कोच लगाएगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने मुरादाबाद स्टेशन के निरीक्षण के दौरान दी। उत्कृष्ट कोच में इंटीरियर पर विनाइल रैपिंग, शौचालय के अंदर पैनल, फर्श पर एपॉक्सी रेसिन कोटिंग लगाई गई है। इसके अतिरिक्त डेस्टिनेशन बोर्ड, कोच संकेत बोर्ड, सोप डिस्पेंसर आदि लगाए गए हैं। ये कोच बुधवार को महाकाल एक्सप्रेस और शनिवार को बरेली-लोकमान्य टर्मिनस दादर एक्सप्रेस में लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें