छोटे व्यापारियों से खरीदते थे सामान
एसपी एस. आनंद ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर कमरे में नकली नोट तैयार हो रहे थे। आरोपियों ने भिंड जिले के थाना उमरी के गांव सुल्तानपुर निवासी अभिषेक सिंह से नकली नोट छापना सीखा था। उसी ने सारा सिस्टम सेट कराया था। नकली नोटों को छोटे दुकानदारों के यहां सामान खरीदने में खपाते थे। सामान के साथ असली नोट भी मिल जाते थे। आरोपियों के मुताबिक उन्होंने एक हफ्ते पहले ही काम शुरू किया था।
नकली नोट के शक में दुकानदार ने दो युवकों को पकड़ा
सेहरामऊ दक्षिणी के गांव जलालपुर में गुरुवार की शाम बाइक से आए दो युवकों ने सौ का नोट देकर 20 रुपये का मसाला खरीदा। दुकानदार को नोट के असली होने पर संदेह हुआ तो उसने जानकारी करनी चाही। इस पर युवक हड़बड़ा गए। बाद में दुकानदार ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को वहीं बैठा लिया। इसके बाद तलाशी में उनके पास सौ-सौ के और नकली नोट मिले। तब पुलिस को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।