सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आरोपियों के घर से बाइक बरामद की। दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। जेई मुकेश कुमार ने नवाबगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जेई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी ओर बीरेंद्र कुमार देवल का आरोप है कि विद्युत कर्मी मंदिर के पास शराब पी रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो झगड़े पर अमादा हो गए थे।
नवाबगंज के कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर पर चार नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।