निवेशकों को जमीन दिलाएं अफसर: वित्त मंत्री
एक जिला एक उत्पाद योजना प्रदेश की सफलतम योजनाओं में से एक है। मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना और दूसरी ऋण योजनाओं की वजह से यूपी में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। छह वर्ष में निजी क्षेत्र में आठ लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। सरकारी क्षेत्र में पांच लाख लाख भर्तियां हुईं। अकेले पुलिस में 1.55 लाख भर्तियां हुई हैं। बरेली में निवेश के जो प्रस्ताव आए हैं, उन्हें अटकने न दें। किसी निवेशक को जमीन मिलने में दिक्कत है तो अधिकारी उसकी समस्या का समाधान कराएं।