फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से गढ़िया रंगीन को अब सीधी रोडवेज बस सेवा

विज्ञापन
demo photo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरेली। बरेली से शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन जाने वाले यात्रियों को अब डग्गामार वाहनों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। परिवहन निगम ने बरेली से गढ़िया रंगीन के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है।
विज्ञापन

बरेली से काफी संख्या में सवारियां फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी और गढ़िया रंगीन तक जाती है। सीधी बस सेवा न होने से इन यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। अब इनकी सहूलियत के लिए गढ़िया रंगीन तक सीधी बस सेवा शुरू की गई है। बरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरबी यादव ने बताया सेटेलाइट स्टैंड से यह बस रोज शाम को साढ़े चार बजे चलेगी और शाम छह बजे तक गढ़िया रंगीन पहुंचेगी। गढ़िया रंगीन से यह बस शाम को साढ़े सात बजे दिल्ली रवाना होगी। उन्होंने बताया कि काफी समय से इस रूट पर सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी। पिछले दिनों रूट और सवारियों की उपलब्धता का सर्वे कराया गया था। मंगलवार को पहली बस को एआरएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें