थाना सुभाषनगर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दिलाए गए मोबाइल के जरिए किशोरी की किसी से दोस्ती हो गई और वह घर से चली गई। पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किशोरी के पिता का कहना है कि वह मजदूरी करते हैं और उनकी पत्नी घरों में चौका-बर्तन करती हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा छह में पढ़ती है। ऑनलाइन पढ़ाई की खातिर उन्होंने बेटी को मोबाइल दिलाया था मगर दिवाली वाले दिन वह और पत्नी काम करके लौटे तो बेटी घर से गायब मिली। साथ में वह अपने दो जोड़ी कपड़े, मोबाइल और आधार कार्ड भी ले गई। उन्होंने आशंका जताई है कि मोबाइल मिलने के बाद उनकी बेटी का किसी से प्रेम प्रसंग हो गया और वह उसे बहलाकर कहीं ले गया। अब उनकी बेटी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पिता की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो