फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशनः बरेली कॉलेज में परास्नातक के प्रवेश शुरू

विज्ञापन
bareilly college
विज्ञापन

ऑनलाइन पूरी होगी होगी प्रवेश प्रक्रिया, मेरिट के आधार पर होंगे प्रवेश
विज्ञापन

चार सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों को करना होगा आवेदन

बरेली। स्नातक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को बरेली कॉलेज ने परास्नातक के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। बुधवार से परास्नातक में प्रवेश के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा जिस पर 30 सितंबर तक प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। प्रवेश समन्वयक ने विद्यार्थियों को शैक्षिक, भारांक, आरक्षित श्रेणी संबंधी प्रमाण पत्र अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में पंजीकरण को लेकर चल रहा असमंजस समाप्त हो गया है जिसके बाद परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मगर विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश नियमावली के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 15 अक्तूबर तक सौ रुपये निर्धारित फीस के साथ आवेदन करना होगा। 16 से 23 अक्तूबर तक चार सौ रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। 24 से 30 अक्तूबर तक छह सौ रुपये विलंब शुल्क देना होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को विलंब शुल्क से बचने के लिए निर्धारित समयावधि में प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने को कहा है।

किस विषय में कितनी सीट

बरेली कॉलेज के परास्नातक एमए के हिंदी, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्त्र, राजनीति शास्त्र, गणित पाठ्यक्रम में 80 सीट, अंग्रेजी, समाजशास्त्र में 160 सीट, सांख्यिकी, सैन्य अध्ययन में 20 सीट, ड्राइंग एंड पेंटिंग में 25 सीट, भूगोल (स्ववित्त पोषित) में 60 सीट और अर्थशास्त्र में 240 सीट हैं। एमएससी के भौतिक शास्त्र में 30 सीट, रसायन शास्त्र में 50 सीट, पर्यावरण (स्ववित्त पोषित), सैन्य अध्ययन में 40 सीट, गणित में 120 सीट, सांख्यिकी में 25 सीट, प्राणिशास्त्र में 22 सीट, वनस्पति शास्त्र में 20 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें