फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक को बचाने के प्रयास में दूध विक्रेता के बेटे की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
बरेली। दूध की दुकान पर काउंटर में करंट आने से दुकान मालिक के 15 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। यह हादसा एक ग्राहक को बचाने के प्रयास में हुआ। ग्राहक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के पुराना शहर के मोहल्ला रोहली टोला में सोमवार शाम दूध विक्रेता का 15 वर्षीय बेटा दुकान पर बैठा था। दूध लोहे काउंटर में अंदर रखा था। बताया जाता है कि शाम करीब सात बजे कोई व्यक्ति दुकान लेने आया और उसने अपनी साइकिल काउंटर से टिकाकर खड़ी की। साइकिल जहां खड़ी थी, उस पानी में करंट आ रहा था और इससे काउंटर में भी करंट आ गया। काउंटर को छूते ही ग्राहक करंट की चपेट में आ गया। यह देखकर दूध विक्रेता का बेटा उसे बचाने लगा। ग्राहक तो बच गया लेकिन वह खुद करंट की चपेट में आ गया। इससे वहां शोर मच गया। परिवार वाले दोनों को लेकर फौरन ही अस्पताल पहुंचे, जहां दुकान मालिक के बेटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राहक को अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। दूध विक्रेता बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें