फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से दूधिए की मौत, हड़ताल के चलते नहीं मिली एंबुलेंस

Tue, 27 Jul 2021 01:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के कारण फोन करने के बाद भी कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने अपनी गाड़ी से दूधिए को जिला अस्पताल भेजा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरने से मंगलवार सुबह एक दूधिया की मौत हो गई। तार टूटकर गिरने के आधे घंटे बाद भी बिजली नहीं काटी गई। जिस पर लोगों ने हंगामा किया। 

विज्ञापन


एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के कारण फोन करने के बाद भी कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने अपनी गाड़ी से दूधिए को जिला अस्पताल भेजा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दूधिया कमलजीत यादव उर्फ जीतू फरीदपुर के लाड़पुर गांव का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से वह हरुनगला में रहकर दूध बेचने का काम करता था। उसने कई भैंसें भी पाल रखी थीं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जीतू दूध बेचने निकला। 
विज्ञापन


जैसे ही वह ग्रीन पार्क के गेट के सामने जाकर रुका, एकाएक 11 हजार की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। जीतू छटपटाने लगा। लोग बचाने के लिए आगे आए, लेकिन करंट की वजह से कोई उसे बचा नहीं सका। हादसे के बाद बिजली विभाग को लेकर लोगों में आक्रोश था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें