फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबखाना फ्लाईओवर का विरोध तेज, जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना में फ्लाईओवर बनाने का विरोध कर रहे व्यापारियों की बैठक में जनप्रतिनिधियों से मिलने के साथ सीएम को ज्ञापन देने का फैसला लिया गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारी पुल निर्माण के नाम पर घोटाला करना चाहते हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

दवा व्यापारी अविनाश मित्तल ने कहा कि 2002 में पांच दिन भूख हड़ताल के साथ बाजार भी बंद किया गया था। उसी तरह फिर कदम उठाने पड़ेंगे। व्यापारी अपने कारोबार की कीमत पर यहां पुल नहीं बनने देंगे। उन्होंने सेतु निगम के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खातों की सीबीआई जांच की मांग की। व्यापारी नेता नवनीत सिंह ने कहा कि यातायात की समस्या हल की जाए। यहां अतिरिक्त यातायात पुलिस की मुस्तैदी की जाए ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। बैठक में माधव सिंधी, विभोर अग्रवाल, गुलशन, गगन, अजीम, लक्की, सरपाल, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें