फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल अपनी दिक्कतें संगठित होकर शासन के सामने रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक डीडीपुरम के सभागार में रविवार को प्राइवेट स्कूल शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश की बैठक का आयोजन किय गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि सभागार में मौजूद सभी शिक्षक अनुभवी हैं। उम्मीद है कि इन शिक्षकों के मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार होगा। समिति के प्रदेश महासचिव नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि संगठन से जुडे़ विद्यालयों के सामने जो भी दिक्कतें स्थानीय स्तर पर आ रही हैं। वह उन सभी की सूची तैयार करें और एकजुट होकर सरकार के सामने अपनी समस्याओं को रखें। जिससे समय रहते समस्याओं का निदान हो सके। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ओमकार यदुवंशी ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। हम सभी को मिलकर समस्याओं का सामना करना है। बैठक में अंशुमन गंगवार, उपाध्यक्ष छत्रपाल गंगवार, हृदय नारायण, अरविंद कुमार गौड़, सूरज पाल, आशा गंगवार समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें