मोहम्मदी। शाहजहांपुर हाईवे पर एक कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
नगर के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी मुबारक अपने साथी अनुज अवस्थी के साथ रात साढ़े आठ बजे के करीब शाहजहांपुर जा रहे थे। जैसे ही वह मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे मार्ग पर बरैचा प्लांट के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां मुबारक की मौत हो गई। दूसरा साथी अनुज अवस्थी गंभीर घायल है। उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर के लिए रेफर किया गया गई। मुबारक आलू का व्यापार करते थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।