फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन का सपा मुखिया पर बड़ा हमला, कहा- मौर्य के बयान के पीछे अखिलेश का हाथ

Sun, 29 Jan 2023 04:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अगर ये समझते हैं कि इस तरह गलत बयानों से मुसलमान खुश होंगे तो ये उनकी गलतफहमी है।
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा कि रामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ओर चंद्रशेखर के बयानों से भारत का मुसलमान इत्तफाक नहीं रखता है। किसी भी धर्म की धार्मिक किताबों पर टीका टिप्पणी या आलोचना को जायज नहीं मानता है। कुरान शरीफ में कहा गया है कि किसी भी धार्मिक चीजों की आलोचना नहीं करना चाहिए। इस्लाम के अनुयाई इस बात पर मुकम्मल तरीके से अमल करते हैं।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि रामचरितमानस करोड़ों लोगों की आस्था और अकीदत की पुस्तक है। इसकी आलोचना करना किसी भी तरह से दुरुस्त नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव अगर ये समझते हैं कि इस तरह के गलत और ऊल जलूल बयानों से उत्तर प्रदेश के मुसलमान खुश होंगे तो ये उनकी गलतफहमी है। उनको अपनी गलतफहमी दिमाग से निकाल देनी चाहिए।

विज्ञापन

मौलाना ने अखिलेश यादव से पूछा सवाल 

शहाबुद्दीन रज़वी ने सवाल पूछते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने अपने नेता को इस मजहबी किताब की तौहीन करने की इजाजत क्यों दी। अगर इजाजत नहीं दी है तो मुलाकात के दौरान दंडित  क्यों नहीं किया? हम ये समझते हैं कि रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के पीछे अखिलेश यादव का हाथ है। अगर नहीं तो खुलकर सामने आएं और स्वामी प्रसाद मौर्या से बयान वापस करायें।

Bareilly: धीरेंद्र शास्त्री के बाद रामदेव पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, आतंकवाद को लेकर कह दी यह बात

मौलाना शहाबुद्दीन ने आगे कहा कि हमें  अंदेशा है कि कहीं आगे चलकर भविष्य में इस्लाम की मउकद्दस किताब पर सपा के नेता टीका टिप्पणी न करने लगे, अगर ऐसी कोई सुरत-ए-हाल पैदा होती है तो अखिलेश यादव क्या करेंगे। हमारी अखिलेश यादव से गुजारिश है कि वो स्वामी प्रसाद मौर्या से बयान वापस कराएं और देश से माफी मांगें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें