फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महानगर कांग्रेस की ओर से ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ अभियान के तहत शहर में पदयात्रा निकाली गई। यह दो दिवसीय अभियान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में भाजपा के खिलाफ चलाया जा रहा है। इसमें महंगाई, भाजपा की जनविरोधी नीति, तानाशाही और पेगासस जासूसी जैसे मुद्दे शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पहले दिन महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में डॉ अंबेडकर पार्क से पदयात्रा शुरू हुई। यहां से तमाम कार्यकर्ता हाथों में बैनर, झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए बांसमंडी, साहू गोपीनाथ स्कूल, शहामतगंज, सैलानी, मीरा की पैंठ होते हुए छह किलोमीटर का रास्ता तय कर जगतपुर स्थित मैरिज हॉल पहुंचे। यहां सभा का आयोजन किया गया। कैंट विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का रास्ते में कई जगह स्वागत किया गया। बासमंडी और श्यामगंज में पुलिस के रोकने पर झड़पें भी हुई।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि कांग्रेस पिछले लंबे समय से गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, युवाओं के हक की लड़ाई लड़ रही है। जिससे प्रभावित होकर जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को चुनेगी। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि इस विशाल पदयात्रा से कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं ने सरकार को जगाने का काम किया है। आगे भी सरकार को नींद से जगाने का काम करते रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हाजी इस्लाम बब्बू, बिलाल कुरैशी, योगेश जौहरी, मोनू पांडे, महेश पंडित, केके शर्मा, विजय मौर्य, केके दीक्षित, राजेश कुमार, अनिल देव शर्मा, अब्दुल रहमान, पारस शुक्ला, आदि शामिल रहे। पदयात्रा का स्वागत कुमार टाकीज, बांस मंडी, साहू गोपीनाथ, मीरा की पैंठ, रबड़ी टोला आदि जगहों पर किया गया। मंगलवार को इसी अभियान के तहत किला के तिलक इंटर कालेज से पदयात्रा सुबह 10 बजे निकाली जाएगी, जो कुतुबखाना होते हुए कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप पर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें