इसके बाद किसानों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आती, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके साथ ही खीरी और बहराइच जिले में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है।
शव का अंतिम संस्कार रोके जाने की सूचना मिलते ही डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, आईपीएस अधिकारी अजय शर्मा, कई सीओ, कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर किसान नेता वीएम सिंह, पंजाब के किसान नेता रूला सिंह मानसा, कांग्रेस नेता सैफ अली नकवी, पूर्व एमएलसी आरएस कुशवाहा, राम नरेश यादव, अनिता यादव और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अजित सिंह मौके पर पहुंच गए।