फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: शूटर आसिफ खां के खिलाफ जेलर ने दर्ज कराई रिपोर्ट, बदली जा सकती है जेल; लाइव चैट करने का मामला

Fri, 22 Mar 2024 10:14 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शूटर आसिफ खां के खिलाफ इज्जतनगर थाने में जेलर की ओर से रिपोर्ट कराई गई है। शूटर आसिफ का बरेली सेंट्रल जेल से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करने का वीडिया वायरल हुआ था।
 
विज्ञापन
shooter Asif - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली सेंट्रल जेल से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करने वाले शूटर आसिफ खां का वीडियो वायरल हो गया था। शूटर के खिलाफ इज्जतनगर थाने में जेलर की ओर से रिपोर्ट कराई गई है।

विज्ञापन


बरेली सेंट्रल जेल में बंद मेरठ के शूटर आसिफ को सात मार्च को पुलिस पेशी पर शाहजहांपुर कोर्ट लेकर पहुंची थी। उसी दिन शाम को पुलिस आसिफ को वापस ले आई और जेल में दाखिल कर दिया। इसके दूसरे दिन आठ मार्च की शाम आसिफ ने जेल से लाइव चैट की थी। इस चैट से जुड़े आठ लोगों में से किसी ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग से वीडियो बनाकर सनसनी फैला दी थी। वीडियो वायरल होने के बाद डीजी जेल ने जांच बैठा दी। जेल के तीन वार्डर को निलंबित कर डिप्टी जेलर को हटा दिया गया था।

जेलर विजय राय ने इज्जतनगर थाने में पत्र देकर पुलिस को बताया कि आसिफ के वीडियो की पुष्टि के लिए एफएसएल और तकनीकी परीक्षण रिपोर्ट आने का इंतजार है। जेलर की तरफ से आसिफ के खिलाफ कारागार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया गया। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वीडियो वायरल करने वाले आसिफ के अन्य साथियों पर भी शिकंजा कस सकता है। आसिफ के मददगार भी घिर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें