फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा ने की बड़ी कार्रवाई, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो नेता पार्टी से निष्कासित

Fri, 22 Mar 2024 05:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में लोकसभा चुनाव से पहले बसपा ने दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सागर और फरीदपुर से 2022 के चुनाव में प्रत्याशी रहीं शालिनी सिंह को निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेतृत्व के निर्देश पर बरेली में बसपा पदाधिकारी, सदस्यों के निष्कासन का सिलसिला जारी है। अब पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सागर और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहीं शालिनी सिंह को पार्टी से निकाला गया है।

विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के मुताबिक राजेश सागर और शालिनी सिंह चेतावनी के बावजूद अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने की सूचना लगातार मिल रही थी। ऐसी स्थिति में इन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई पर कार्यशैली में कोई सुधार न होने से पार्टी की छवि धूमिल होने की संभावना के चलते पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी गई थी। 

जिसकी संस्तुति पर अब निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि सप्ताह भर पहले पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तौफीक प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा समेत नवाबगंज, फरीदपुर, बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष को भी पार्टी की सदस्यता खत्म कर बाहर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें