फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में उमड़ी भीड़ तो आधा शहर जाम

विज्ञापन
अयूब खान चौराहे के पास लगा लंबा जाम।
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन से एक दिन पहले शनिवार को बाजार में खरीदारी को जमकर भीड़ उमड़ी। इससे शहर के ज्यादातर रास्तों पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। कुतुबखाना, श्यामगंज, सिविल लाइंस में जाम की समस्या सबसे अधिक विकराल रही। धर्मकांटा चौराहे पर लगे जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।
विज्ञापन

शाम के समय खरीददारों की ज्यादा भीड़ बढ़ने से शहर के ज्यादातर रास्ते जाम हो गए। वाहन लेकर खरीददारी को निकले लोग घंटो जाम में फंसे रहे। रक्षाबंधन की खरीदारी करने आईं बहनों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस भी असहाय नजर आई। रक्षाबंधन पर बाजारों में भीड़ बढ़ने का पहले से ही अनुमान था, इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने न तो रूट डायवर्जन किया और न ही जाम रोकने के पर्याप्त इंतजाम किए। शाम के समय शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस भी नजर नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें