फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने दिए निर्देश... त्योहार पर न लगे जाम

विज्ञापन
सिविल लाइंस में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
रेंज के सभी जिलों के कप्तान को लिखा पत्र, बाजार और हाईवे पर दुरुस्त रखें यातायात
विज्ञापन

बरेली। दिवाली के त्योहार पर बाजार में जाम लगने की खबरों का संज्ञान लेते हुए आईजी रमित शर्मा ने रेंज के चारों जिलों के कप्तानों को पत्र लिखा है। उन्होंने बाजार और हाईवे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

त्योहार की भीड़ बढ़ते ही बाजार में जाम की समस्या बढ़ गई है। रविवार को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में जाम रहा। सोमवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही। आईजी रमित शर्मा ने इसका संज्ञान लेते हुए बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत जिले के कप्तानों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि दो नवंबर से छह नवंबर तक दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बीच भैया दूज के पर्व पर दूसरे स्थानों पर भी लोग आवागमन करेंगे। इसके चलते बाजारों में और शहर के बाहर मार्गों पर जाम लगने का आशंका है। इसके लिए प्लान बनाकर ड्यूटी निर्धारित कर दी जाए, ताकि लोगों को त्योहार में जाम से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें