फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबिले तारीफ रहा महादानियों का जज्बा

Wed, 15 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
रक्तदान करती गीत‌िका
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताआें का हौसला भीषण गर्मी में भी नहीं डिगा। 11 बजे सेे शाम 4 बजे तक अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे कैंप में लखीमपुर खीरी और बरेली मंडल में मंगलवार को 265 लोगों ने रक्तदान किया। 10 लोगों ने सोमवार को बीसलपुर में रक्तदान किया था। बरेली अमर उजाला कार्यलय में जिला अस्पताल के सहयोग से लगे कैंप में 100 लोग लोगों ने रक्तदान किया। शुभारंभ सीएमओ डॉ. विजय यादव ने किया। इकबाल सिंह बाले ने शिविर में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। 
विज्ञापन

 जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. यूवी सिंह के साथ उनकी टीम ने जिम्मेदारी संभाली। दोपहर 12 बजे तक 50 यूनिट रक्तदान हो गया। कई ऐसे लोग भी आए जिनका हीमोग्लोबिन कम और ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होने के चलते मना कर दिया गया। जिला अस्पताल से डॉ. यूवी सिंह, शिव कुमार, जगदीश रामपाल, अंकित, अश्विनी शर्मा, भूपेंद्र पटेल, विनीत, विनय, ताज मोहम्मद, कुलदीप का सहयोग रहा। 
पहली बार रक्तदान 
कुछ युवाओं ने पहली बार रक्तदान  किया। किसी ने अखबार पढ़कर तो किसी ने अपने रिश्तेदार के प्रेरित करने पर रक्तदान किया। नैनीताल रोड से आए 24 वर्षीय गुलशन कुमार व मनोज कुमार वर्मा, पुलिस लाइस से निशांत सिंह, डेलापीर से शाकिर अली, सनसिटी से गीतिका गौतम, प्रेमनगर से एकांश गुप्ता, जाटवपुरा की अकांक्षा सिंह, अनुश्री व स्तुति ने पहली बार रक्तदान किया। 
विज्ञापन

- ये हैं महादानी
माधोबाड़ी से अभय कुमार अग्रवाल, ग्रीन पार्क से हरप्रीत कौर, आजाद नगर से बुद्धिता मेहरा, बांके की छावनी से दिनेश बाबू, क्रिस्टल कालोनी से योगेंद्र पटेल, कैलाश पुरम से विनोद भाटिया, मॉडल टाउन से जीतेंद्र कुमार, तरुण अरोरा, प्रवीण अरोरा, मोर बिल्डिंग से आशीष गौड़, नगरिया सोवरकी निरपेंद्र पाल, आशुतोष सिटी से कामनी गुप्ता, सुरेश शर्मा नगर से कृष्ण पाल गंगवार, पवन विहार से ऊषा यादव, जनकपुरी से राज चौधरी, आलमगिरीगंज से ममता अग्रवाल, राजेश खंडेलवाल, एयर फोर्स से चरन मालवीय, अनुपम नगर से हिमांशु कश्यप, नवाबगंज से केशव मिश्रा, संतोष कुमार, प्रिया सिंह, मढ़ीनाथ से देवेश यादव, खलीलपुर रोड से अभय कुमार द्विवेदी, सीबीगंज से चंद्र प्रकाश गुप्ता, सर्वेश कुमार शर्मा, ग्रेटर आकाश से विकास भवन से श्रीपाल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, सिविल लाइंस से आशा शर्मा, संजय सिंह, मठ की चौकी से सचिन मिश्रा, कैलाशपुरम से इंद्र गहलौत, डीवीएस गहलौत, सुभाषनगर से संजीव कुमार पाल, कु म्हरा गांव से अवधेश मिश्रा, मोर कोठी से सौरभ वर्मा, गोसाई गोटिया से सुनील शर्मा, आकाश पुरम से आमोद शर्मा, महानगर से प्र्रवीण कुमार जोशी, सिंधू काम्लैक्स से तनू गुप्ता, सेंट्रल जेल परिसर से शिखा सक्सेना, न्यू प्रभात नगर से अशोक संधवानी, आशीष रायल से दिनेश जुयाल, सिविल लाइंस सावरकरनगर से संजय अग्रवाल, लाल कोठी से योगेंद्र कुमार, वीरसावरकर नगर से निधि अग्रवाल, कुर्मांचल नगर से विश्वनाथ, महेंद्र सिंह धामी, फरीदपुर से दिव्यान चौधरी, जोगी नवादा से मुकेश सक्सेना, नई बस्ती से प्रवीन माहेश्वरी, ध्रुव माहेश्वरी, रघु वाटिका कालोनी से अर्चना शर्मा, आदर्श कालोनी से लक्ष्मण सिंह भंडारी, वासू धरन से रामके शव, दुर्गा नगर से दीपक अग्रवाल, सनराइज से दुर्गेश श्रीवास्तव, पवन विहार से तेज बहादुर गंगवार, महानगर से डॉ. एसके पुष्कर, सेंथल से रवि शर्मा, सुभाषनगर से सुबोध, नवगवां से मनोज कुमार। 
संगठनाें का सहयोग 
- अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा से राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, जीत सिंह, अवनीत सिंह नेगी, खेम सिंह, दीवान सिंह बिष्ट शामिल रहे। राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने 55वीं बार रक्तदान किया। 
- मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी रजनीश सक्सेना, प्रभु दयाल शर्मा
- सिविल डिफेंस से श्याम कृष्णा, रंजीत वशिष्ठ, मुकुंद वास, धमेंद्र कुमार, दुजेंद्र नाथ गुप्ता, गौरव अग्रवाल, फिरोज हैदर, रविंद्र टंडन, मंजीत सिंह कलसी
- सृजन वेलफेयर सोसाइटी से दीक्षा सक्सेना, अकांक्षा, प्रिया, मृदुल, शोभा गोस्वामी, दीपा खत्री, सरोज, ममता
- नाथ नगरी सेवा समिति से अमित अरोरा, सचिन मेहरा, आशीष गोयल, आनंद गुप्ता, तनुज सक्सेना
- मानव सेवा क्लब से सुरेंद्र बीनू सिन्हा, राजीव आस्थाना, तनुज कुमार, निर्भय सक्सेना, प्रकल्प सिन्हा, रमेश राज
झलकियां
मातेा-पिता के साथ दोनों बेटियां भी-- फोटो
संजय अग्रवाल अपनी पत्नी निधि अग्रवाल व दो बेटी स्तुति व अनुश्री के साथ रक्तदान करने आए। स्तुति व अनुश्री ने पहली बार रक्तदान किया। वे काफी उत्साहित थीं।   जाटवपुरा से अकांक्षा अपने पिता साक्षी नारायण को लेकर आई। आईवीआरआई से गीतिका गौतम अपने पिता आनंद गौतम के साथ आई। संजय और निधि अपनी बेटियां स्तुति व अनुश्री को लाए। 
रक्तदान के लिए रोजा छोड़ा- फोटो 
बड़ा बाजार के जावेद इकबाल ने रक्तदान के लिए रोजा नहीं रखा। सोमवार को इकबाल सिंह बाले ने रक्तदान को प्रेरित किया तो जावेद मंगलवार सुबह ही रक्तदान करने पहुंच गए। 
दामाद से लड़कर किया रक्तदान
60 वर्षीय कमलेश रस्तोगी ने 11वीं बार रक्तदान किया। कहा कि एक बार पोते को रक्त की जरूरत थी डोनर नहीं मिला, इससे वह अब नियमित रक्तदान करती हैं। कहती हैं कि दामाद व बेटी से उनकी तकरार भी  हुई लेकिन फिर भी रक्तदान करके मानी। 
हाथ टूटा फिर भी किया महादान- फोटो 
चाहबाई के मिथुन सक्सेना के हाथ में ईट लगने से वह फ्रैक्चर हो गया। प्लास्टर चढ़ा था, फिर भी रक्तदान को आए।
बभिया से आए शिक्षक दंपति रक्त देने-- फोटो
बभिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से शिक्षक दंपति भूपेंद्र पाल सिंह और हेमलता रक्तदान के लिए आए। भूूपेंद्र ने दूसरी बार रक्त दिया। हेमलता ब्लड प्रेशर की वजह से नहीं दे सकीं।
बरेली यूनिट में रक्तदान
बरेली- 100
बदायूं-26
पीलीभीत- 47
शाहजहांपुर- 47
लखीमपुर खीरी- 35 
फोटो 
आईएमए ने बनायी डोनर्स की फिल्म 
बरेली। आईएमए ब्लड बैंक में मंगलवार को रक्तदाताआें को विशेष तोहफा दिया गया। सभी नियमित रक्तदाताआें की एक फ ोटो फिल्म बनाई गई है। इसमें रक्तदाता का नाम और उसने कितनी बार रक्तदान किया है इसका जिक्र है। डोनर्स की फिल्म आईएमए आने वाले लोगाें को जागरूक करेगी। यह टीवी स्क्रीन पर चलेगी। 
यहां लगे रक्तदान कैंप में शाम तक 140 रक्तदाता आए। शिविर का शुभारंभ मेयर डॉ. आईएस तोमर ने किया। इस दौरान शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, सीएमओ डॉ. विजय यादव, ब्लड बैंक निदेशक डॉ. अंजू उप्पल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. पारुल प्रिया शामिल रहे।  
फोटो
- एसआरएमएस  74 यूनिट रक्तदान
एसआरएमएस मेडिकल कालेज और सिटी सेंटर में रक्तदान शिविर लगा। रोटरी क्लब ऑफ बरेली वेस्ट के 25 और एसआरएमएस के 41 कर्मियाें ने रक्तदान किया। आम नागरिक भी आगे आए। संचालन सुनील चंद्रा, डॉ. आईए खान ने किया। 
- राजश्री  में आईजी ने किया उद्घाटन
राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में आईजी विजय सिंह मीना ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान डरे नहीं, रक्तदान करके देखें अच्छा लगता है पंचलाइन दी गई। अमृता मिश्रा, मीनाक्षी गोयल, प्रो. एचएल निंबालकर का सहयोग रहा। चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने रक्तदान को प्रेरित किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें