रामलीला को सांस्कृतिक धरोहर घोषित करने की कवायद
बमनपुरी की इस रामलीला को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए समिति की युवा इकाई के अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने संस्कृति विभाग उप्र शासन को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। कहा कि इस मंचन में संस्कृति व रचनात्मकता का समावेश होता है।
लिहाजा, रामलीला के इतिहास को संग्रहीत कर प्रचार-प्रसार व संवर्धन करें, ताकि देश-विदेश के लोग इससे सीधे तौर पर रूबरू हो सकें। इस पत्र का संज्ञान लेते हुए अयोध्या शोध संस्थान, सांस्कृतिक विभाग लखनऊ के निर्देश पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बरेली ने इसका सर्वेक्षण किया। रामलीला से संबंधित जानकारी एकत्र की और सांस्कृतिक विभाग को जल्द ही रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है।